BJP District General Secretary Dr. Prabhu Badoliya injured in accident during election campaign-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा जिला महामंत्री डॉ. प्रभु बाडोलिया घायल, चुनाव प्रचार के दौरान हादसा

khaskhabar.com: सोमवार, 03 नवम्बर 2025 7:00 PM (IST)
भाजपा जिला महामंत्री डॉ. प्रभु बाडोलिया घायल, चुनाव प्रचार के दौरान हादसा
-अंता-मांगरोल में भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन में कर रहे थे प्रचार टोंक। भाजपा के वरिष्ठ नेता व टोंक जिले के संघर्षशील भाजपा जिला महामंत्री डॉ. प्रभु बाडोलिया चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को हादसे में घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, डॉ. बाडोलिया भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन में अंता-मांगरोल विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वे गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें आगे की निगरानी में रखा है। चिकित्सकों के अनुसार, सिर पर आई चोट गंभीर थी, लेकिन अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉ. बाडोलिया भाजपा संगठन के एक सक्रिय और लोकप्रिय चेहरा हैं, जो युवाओं की आवाज़ और संगठन के सशक्त स्तंभ माने जाते हैं। हादसे की खबर मिलते ही जिलेभर से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement