Bjp declares candidates for kairana and noorpur byelections-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

BYELECTION : कैराना लोस से मृगांका बीजेपी प्रत्याशी, नूरपुर विस से अवनी सिंह

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 मई 2018 6:22 PM (IST)
BYELECTION : कैराना लोस से मृगांका बीजेपी प्रत्याशी, नूरपुर विस से अवनी सिंह
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा और एक विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने कैराना लोकसभा सीट से मृगांका सिंह को और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अवनी सिंह को मैदान में उतारा है। माना जा रहा है कि बीजेपी इन दोनों सीटों पर सहानुभूति कार्ड खेलकर वोट हासिल करने की रणनीति पर काम कर रही है। कैराना लोकसभा सीट बीजेपी सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी। यहां से पार्टी ने उनकी बेटी मृगांका सिंह को टिकट दिया है। वहीं नूरपुर विधानसभा सीट के विधायक लोकेंद्र सिंह की सडक़ दुर्घटना में मौत के बाद यह सीट खाली हुई थी, जहां से उनकी पत्नी अवनी सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। उधर, कैराना में राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) की प्रत्याशी तबस्सुम हसन मैदान में हैं, जिन्हें समाजवादी पार्टी का भी समर्थन हासिल है। दोनों सीटों पर 28 मई को मतदान है, जबकि वोटों की गिनती 31 मई को होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement