BJP complains to Chief Election Officer against Deoband Maulana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा ने की देवबंद मौलाना के खिलाफ मुख्य चुनाव अधिकारी से शिकायत

khaskhabar.com: शनिवार, 26 मई 2018 8:19 PM (IST)
भाजपा ने की देवबंद मौलाना के खिलाफ मुख्य चुनाव अधिकारी से शिकायत
लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव अधिकारी उत्तर प्रदेश एल. वेकंटेश्वरलू से जमीयत उलमा हिन्द के मौलाना हमीद सिद्दीकी के विरूद्ध चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही किए जाने के लिए पत्र सौंपा। पत्र के साथ विवादित बयान का वीडियों भी पैन ड्राइव में मुख्य चुनाव अधिकारी को सौपा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने मुख्य चुनाव अधिकारी से शिकायत करते हुए पत्र में कहा कि कैराना उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह के विरूद्ध विपक्षी प्रत्याशी तबस्सुम हसन चुनाव मैदान में है। जमीयत उलेमा ए हिन्द के मौलाना हमीद सिद्दीकी ने मुसलमानों से भाजपा के विरूद्ध मतदान की अपील की है। मौलाना के बयान आदर्श चुनाव संहिता का उल्लंघन है तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला और समाज को तोड़ने वाला है। मौलाना ने मुसलमानों से भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ मतदान की अपील करते हुए लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम व आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर जाति व धर्म के नाम पर वोट मांगने तथा अपील करने का दण्डनीय अपराध किया है।
भाजपा ने मुख्य चुनाव अधिकारी देवबंद के मौलाना हमीद सिद्दकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कडी कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement