Advertisement
भाजपा चंडीगढ़ ने पाकिस्तान के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंककर जताया विरोध

इसके अलावा, मल्होत्रा ने श्रीनगर में हुए हालिया हादसे पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “श्रीनगर में हुआ हादसा दुखद है। हम पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं और उम्मीद करते हैं कि दोषियों को शीघ्र सजा मिले। यह घटना अस्वीकार्य है और हमें इसे गंभीरता से लेना होगा।”
प्रदर्शन में भाजपा चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष रामबीर भट्टी, दविंदर सिंह, शक्ति प्रकाश दैवशाली, जगतार सिंह जगा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदर्शन में चंडीगढ़ की जनता ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देश विरोधी ताकतों के खिलाफ अपना विरोध जताया।
मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी प्रतिक्रिया का भी समर्थन किया, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम विश्वास रखते हैं। पाकिस्तान द्वारा किए गए कृत्यों का कड़ा जवाब दिया जाएगा। हमें भरोसा है कि मोदी सरकार देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।”
यह प्रदर्शन भाजपा के राष्ट्रीय सुरक्षा और पाकिस्तान की आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ संघर्ष को और भी मजबूत करने की दिशा में एक कदम था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


