Advertisement
भाजपा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस को संविधान गौरव दिवस के रूप में मनाया

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर महान दार्शनिक थे वे भारत के संविधान के प्रमुख निर्माता थे और समाज में समन्वय कायम करने और समरसता के लिए संघर्ष करते रहे। उनका जीवन और योगदान प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणादायक है। उनके विचारों और समाज के उत्थान के लिए किये गए कार्य हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी ही है जिसने उनके विचारों और समाज के लिए किए गए कार्यों को सम्मान दिया है। कांग्रेस ने बाबा साहेब का इस्तेमाल किया है जबकि भाजपा ने उनको फोलो किया है, उनके दिए गए मंत्रो को आगे लेकर गए है। उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष में संविधान गौरव पखवाड़े का आयोजन किया गया जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम किए गए आज इस पखवाड़े का अंतिम दिवस संविधान गौरव दिवस के रूप में मना कर बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
इस अवसर पर एस सी समाज के मेधावी छात्रों और उत्कृष्ठ कार्य करने वाली विभूतियों को भी सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


