BJP candidate Jagmohan Meena started the election campaign with Dev Darshan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मीणा ने देव दर्शन से किया चुनाव अभियान का शुभारंभ

khaskhabar.com: रविवार, 20 अक्टूबर 2024 11:46 AM (IST)
भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मीणा ने देव दर्शन से किया चुनाव अभियान का शुभारंभ
दौसा। उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मीणा ने रविवार को देव दर्शन कर अभियान की शुरुआत कर दी। सुबह सब्जी मण्डी गणेश मन्दिर में दर्शन कर विजय की कामना की। इसके बाद पहाड़ी पर ननीलकंठ महादेव मन्दिर पहुंचे। जहां बाबा नीलकंठ का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति में वह हमेशा पर्दे के पीछे सक्रिय रहे हैं और भाजपा के लिए अनवरत रूप से काम करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों व सभी समुदायों के लोगों के समर्थन पर वह चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी पपलाज माता मन्दिर घाटा, देवनारायण मन्दिर सोमनाथ नगर, गिरिजधरण मन्दिर, मीन भगवान मन्दिर मेहन्दीपुर बालाजी व मेहन्दीपुर बालाजी मंदिर गए और दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement