शिमला। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश चोजड़ ने प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति का गठन कर दिया है। इसमें गोपाल सिंह नेगी बद्दी, मलकीत सिंह परमार देहरा, वीरेन्द्र सूद सोलन, सुभाष भसीन कांगड़ा, बलवन्त सिंह ठाकुर ऊना, मनोज शर्मा थूरल, पंकज कपूर मण्डी, विजय बहल टौणी देवी हमीरपुर को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है।
रमेश चोजड़ ने कहा कि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति एवं जिला संयोजकों की बैठक 13 दिसम्बर बद्दी, जिला सोलन में रखी गई है। इसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री पवन राणा तथा भाजपा शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री पुरुषोत्म गुलेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
ये महेश शाह से भी आगे!घर में मेंबर4, डिक्लेयर की 2 लाख करोड की आय