भाजपा का बिस्तरा गोल करने की ठान चुकी है जनता जनार्दन: डॉ. तंवर
khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 जनवरी 2019 10:17 PM (IST)
उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार ने तो
हार के डर से यह उपचुनाव टालने के लिए अपना सारा जोर लगा दिया था परंतु
माननीय कोर्ट ने भाजपा के सारे मंसूबों पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि
जींद उपचुनाव की अधिसूचना जारी होना भी कांग्रेस पार्टी की ही जीत है।
कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी सभी दलों पर भारी पड़ेगा और भाजपा व इसकी बी
टीम इनेलो के प्रत्याशी अपनी जमानते तक नहीं बचा पायेंगे। उन्होंने चुटकी
लेते हुए कहा कि चूंकि आप पार्टी के शीर्ष नेता नोटा को ही अपना वोट मान
रहे हैं इसलिए उनकी जमानत जब्त होना भी तय है।
हरियाणा प्रदेश
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा की देश के श्रेष्टतम राज्यों में गिनती
होती थी परंतु पिछले चार सालों में भाजपा सरकार ने इस प्रदेश को पूर्णतया
बर्बाद करके रख दिया है। प्रदेश में आपसी भाईचारे के तानेबाने को तहस-नहस
करने तथा सामाजिक व आर्थिक तौर पर कमजोर करने का काम अगर किसी ने किया है
तो वह भाजपा ने किया है। भाजपा सरकार की अकर्मण्यता के कारण हरियाणा को
तीन-तीन बार जलना पड़ा। डॉ. तंवर ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा
देने वालों के राज में ही बेटियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं और
खट्टर सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही है।
डॉ. तंवर ने कहा कि हरियाणा
के लोग भाजपा की घिनौनी चालों को भलीभांति समझ गए हैं और अब इनके बहकावे
में नहीं आने वाले। उन्होंने दावा किया कि जनता के आर्शीवाद से जींद
उपचुनाव तो कांग्रेस पार्टी जीतेगी ही, आने वाले लोकसभा चुनावों में दस की
दस व विधान सभा की 80 से अधिक सीटों पर कांग्रेस पार्टी विजय हासिल करके
देश व प्रदेश में सरकार बनायेगी।