BJP attack on Congress for Sikhs -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाक में सिखों पर हुए हमले को लेकर भाजपा हुई आक्रामक, कांग्रेस से पूछा और चाहिए सबूत

khaskhabar.com: शनिवार, 04 जनवरी 2020 10:43 AM (IST)
पाक में सिखों पर हुए हमले को लेकर भाजपा हुई आक्रामक, कांग्रेस से पूछा और चाहिए सबूत
नई दिल्ली। भाजपा ने पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे में सिखों पर अत्याचार की नई तस्वीर सामने आने पर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने पूछा है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों का क्या और सबूत चाहिए।आपकाे बताते जाए कि पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर शुक्रवार को सैकड़ों लोगों की भीड़ ने गुरुद्वारे पर पथराव किया और हमलावरों ने ननकाना साहिब का नाम बदलने तक की धमकी भी दे रहे हैं। इस हमले को लेकर भारत ने एक्शन लेते हुए पाकिस्तान में सिख समुदाय की सुरक्षा की मांग की। भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि पाकिस्तान के नानकाना साहिब गुरुद्वारे पर धार्मिक उन्मादियों का हमला प्रमाण है कि वहां अल्पसंख्यकों के साथ बुरा बर्ताव होता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement