Advertisement
भाजपा ने वैक्सीन को लेकर विपक्ष पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया

कई विपक्षी मुख्यमंत्रियों द्वारा अन्य प्रोड्यूसर्स को वैक्सीन बनाने की अनुमति देने की मांग पर, मालवीय ने ट्वीट किया, भारत अपनी खुद की वैक्सीन पाने वाले पहले देशों में शुमार है। विपक्ष ने इसका मजाक उड़ाया, वैक्सीन को लेकर हिचकिचाहट को बढ़ावा दिया। अब दूसरे उछाल (कोरोना की दूसरी लहर) के बाद, हर कोई वैक्सीन चाहता है। लेकिन केवल सीमित उत्पादन क्षमता ही है। वैक्सीन कोई जैम नहीं है कि कोई भी इसका उत्पादन कर सकता है। इसलिए हमें शेड्यूल और प्राथमिकता तय करनी है।
कोरोना की दूसरी लहर से लगातार बिगड़ते देश के हालात पर अब विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार पर हमलावर होने लगी हैं। इसी के चलते कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राकांपा सुप्रीमो शरद पवारसमेत विपक्ष के 12 दलों के नेताओं ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक संयुक्त पत्र भी लिखा।
इस पत्र में पीएम मोदी से कोरोना वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने को कहा है। पत्र में कहा गया है कि केंद्र को सभी वैश्विक और घरेलू स्त्रोतों का इस्तेमाल कर वैक्सीन की खरीद में तेजी लानी चाहिए और वैक्सीन के पेटेंट को रद्द करते हुए इसे निर्माण के लिए लाइसेंस जारी करने चाहिए।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से कोरोना वैक्सीन का फामूर्ला सभी सक्षम कंपनियों के लिए सार्वजनिक करने की अपील की है। देश में अभी केवल दो कंपनियां कोरोना वैक्सीन बना रही है।
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से कोरोना वैक्सीन का फामूर्ला सभी सक्षम कंपनियों के लिए सार्वजनिक करने की अपील की है। देश में अभी केवल दो कंपनियां कोरोना वैक्सीन बना रही है।
केजरीवाल के मुताबिक वैक्सीन का फार्मूला अन्य कंपनियों को भी देने से अधिक वैक्सीन का उत्पादन होगा और सभी को वैक्सीन लगाई जा सकेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा था कि वैक्सीन एक बहुत बड़ी चुनौती बन गई है और आज केवल दो कंपनियां वैक्सीन बना रही हैं। यह दोनों कंपनियां मिलकर महीने में केवल छह-सात करोड़ वैक्सीन बनाती हैं। ऐसे देश के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने में दो साल से अधिक का समय लग जाएगा। तब तक कोविड की पता नहीं कितनी लहरें आ जाएगी, कितनी बर्बाद हो जाएगी। इसलिए यह जरूरी है कि हम भारत में वैक्सीन का उत्पादन युद्ध स्तर पर करें। देश के हर नागरिक को अगले कुछ महीने में वैक्सीन लगाने की राष्ट्रीय योजना बनाए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


