जींद। प्रदेश की सभी ग्यारह सहकारी समितियों की शुगर मिलों की क्षमता बढ़ाने के लिए कोशिश की जा रही है और उन्होंने सीएम से भी बात कर ली है। अब जल्द ही कमेटी का गठन कर सभी शुगर मिलों का सर्वे कराया जाएगा। ये कहना है केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह का। वे रविवार को जुलाना स्थित राजकीय महाविद्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसे लेकर उनकी मुख्यमंत्री से बात हो चुकी है। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा के शुगर मिलों की क्षमता बढ़ाने के साथ साथ उन्हें शुगर काॅम्पलेक्स का दर्जा भी दिया जाना चाहिए। ताकि एथेनाॅल का उत्पादन हो सके। उन्होंने आने वाले समय में प्रत्येक गांव का दौरा कर विकास कार्यों का आकलन करने की बात कही।