Bills paid by the electricity friends app, now will get five lakh rupees-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजली मित्र एप से किया था बिल का भुगतान, अब मिलेंगे पांच लाख रुपए

khaskhabar.com: सोमवार, 02 जुलाई 2018 8:08 PM (IST)
बिजली मित्र एप से किया था बिल का भुगतान, अब मिलेंगे पांच लाख रुपए
जयपुर । जयपुर डिस्काॅम द्वारा बिजली मित्र एप के माध्यम से विद्युत बिल भुगतान को बढावा देने के लिए सोमवार को विद्युत भवन के सभागार में बिजली मित्र एप भुगतान प्रोत्साहन योजना की पहली लाटरी निकाली गई। जयपुर डिस्काॅम के प्रबन्ध निदेशक आर.जी.गुप्ता ने बताया कि मई में बिजली मित्र एप के माध्यम से बिजली बिलों का भुगतान करने वाले 596 उपभोक्ताओं में से कम्प्यूटरीकृत लाटरी द्वारा 100 उपभोक्ताओं का चयन किया गया और कुल 5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि को उनके आगामी बिलों में समायोजित कर दिया जाएगा। इस योजना की खास बात यह है कि इसमें चयनित उपभोक्ताओं में से प्रत्येक उपभोक्ता को 5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। विभिन्न चैनलों एवं समाचार पत्रों के पत्रकारों की उपस्थिति में यह लाटरी निकाली गई। इस अवसर पर निदेशक-तकनीकी नवीन अरोड़ा, निदेशक- वित्त एम.एस.पालावत, मुख्य लेखा नियंत्रक ए.के.जोशी और निगम द्वारा गठित कमेटी के सदस्य भी उपस्थित रहे। आॅन लाईन बिल भुगतान प्रोत्साहन योजना की भी लाटरी निकाली सोमवार को ही माह मई, 2018 में बिजली बिलों का आन लाईन/डिजीटल माध्यम से भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं में से 100 उपभोक्तमाओं के चयन के लिए भी 13वीं लाॅटरी निकाली गई। माह मई, 2018 में आॅन लाइन माध्यम से भुगतान करने वाले 367092 उपभोक्ताओं में से कम्प्यूटरीकृत लाटरी द्वारा 100 उपभोक्ताओं का चयन किया गया और इन चयनित 100 उपभोक्ताओं को देय 2 लाख 24
हजार 983 रूपये की प्रोत्साहन राशि को उनके आगामी बिलों में समायोजित कर
दिया जाएगा।
इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए गुप्ता ने बताया कि जयपुर डिस्काॅम की यह योजना है कि उपभोक्ता अपने बिजली से सम्बन्धित सभी कार्य घर बैठकर ही अपने मोबाईल से कर सकें। इसलिए बिजली मित्र एप के उपयोग को बढावा देने के लिए प्रोत्साहन राशि देने की योजना लागू की है और आज इसकी पहली लाॅटरी निकाली गई हैं। उन्होंने बताया कि निगम की यह योजना है कि
जयपुर डिस्काॅम के अधिक से अधिक संख्या में उपभोक्ता बिजली मित्र एप का उपयोग करें और लाटरी में भागीदार बने।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement