Advertisement
हिमाचल में जबरन धर्मातरण के खिलाफ विधेयक पारित

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एकमात्र सदस्य राकेश सिंघा ने विधेयक के कुछ प्रावधानों पर आशंका व्यक्त की।
यह विधेयक बहकाने, जबरन, अनुचित तरीके से प्रभावित करने, दबाव, लालच, शादी या किसी भी धोखाधड़ी के तरीके से धर्म परिवर्तन पर रोक लगाता है। अगर कोई भी शादी केवल धर्मातरण के लिए होती है तो वह इस विधेयक के तहत अमान्य माना जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, "यह देखा गया है कि कपटपूर्ण साधनों द्वारा धर्मातरण में वृद्धि हुई है। अगर समय रहते इसे रोका नहीं गया तो यह बात विभिन्न जातीय व धार्मिक समूहों के बीच विश्वास और आपसी विश्वास को नष्ट कर सकती है।"
उन्होंने कहा कि यदि जबरन धर्मातरण पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो इसके कारण सार्वजनिक अव्यवस्था पैदा हो जाएगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


