Bikes collide in the two sides quarrel, father and son killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाइक टकराने पर दो पक्षों में झगड़ा,पिता-पुत्र की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 31 अक्टूबर 2016 7:15 PM (IST)
बाइक टकराने पर दो पक्षों में झगड़ा,पिता-पुत्र की मौत
अलीगढ़- थाना अकराबाद इलाके के कस्बे में बाइक टकराने पर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हो गया. लाठी डण्डों के साथ फायरिंग भी हुई जिसमे पिता पुत्र की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया. घटना से कस्बा में तनाव व्याप्त हो गया है. कई थानों का मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है. घटना की जानकारी होने पर डीएम, एसएसपी भी मौंके पर आ गए। जानकारी के अनुसार अकराबाद थाना क्षैत्र के कस्बा कोडियागंज निवासी बुन्दूं खां के दो बेटे हैं, इनमें एक मेहरुददीन ओर दूसरा मौहब्बत है, कल दोपहर मौहब्बत बाइक लेकर कस्बा में आ रहा था, रस्ते में भैंसा बुग्गी को बचाने में बाइक कस्बा के धनीराम के नाती से टकरा गई, इसी बात पर दोनेां पक्षों में कहासुनी हो गई, विवाद बढने पर लाठी डाण्डों से जमकर मारपीट हुई इसमें बुन्दू खां, मेहरुददीन और मोहब्बत गम्भीर रुप से घायल हो गये. तीनों घायलेां को उपचार के लिए मैडीकल कालेज लाया गया. जहां बुन्दूखां और उसके पुत्र मौहब्बत की मौत हो गई. घटना से कस्बा में तनाव के साथ अफरा तफरी मच गई. सूचना पाकर कई थानों का फोर्स, क्यूआरटी, आरएएफ फोर्स मौके पर पहुंच गया। डीएम राजमणि यादव और एसएसपी राजेश पांडेय समेत सभी आला अफसर भी मौके पर पहुँच गए. कस्बा में स्थिति शांतिपूर्ण है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च
यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement