Bike thief arrested by police, ten bike alse recovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाईक चोर पुलिस की गिरफ्त में, दस बाईक भी जब्त

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जनवरी 2017 12:52 PM (IST)
बाईक चोर पुलिस की गिरफ्त में, दस बाईक भी जब्त
पानीपत। सीआईए वन पुलिस ने 10 चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी पिछले ढाई साल से अपने साथी के साथ मिलकर जिले में बाइक चोरी करने के काम को अंजाम दे रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की बाइक को पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में ले जाकर बेचने का काम करते थे। पुलिस ने आरोपी को चोरी की बाइक के साथ भैंसवाल मोड के पास नाका लगाकर गिरफ्तार किया गया है। जिले में बस स्टैंड सिविल हॉस्पिटल वह बाजार से लगातार लोगों के बाइक चोरी हो रही थी और आरोपी लगातार पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे। बीते दो रोज पहले सीआईए वन की टीम ने बरसत रोड भैंसवाल चौक पर नाका लगा था चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक युवक पर शक हुआ पुलिस द्वारा युवक से बाइक के कागजात मांगे गए लेकिन युवक गाड़ी के कागजात नहीं दे पाया। बाद में जांच की तो पता चला की है बाइक चोरी की है आरोपी कर्मवीर अपने एक साथी मोहनलाल के साथ करीब ढ़ाई साल से शहर में चोरियों के काम को अंजाम देता था। पुलिस ने कर्मवीर को न्यायालय में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया था।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement