bikaner team won lawn tennis competition -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता में बीकानेर लॉन टेनिस टीम विजेता

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 सितम्बर 2016 11:30 AM (IST)
सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता में बीकानेर लॉन टेनिस टीम विजेता
बीकानेर। अलवर में आयोजित 5वीं अंतर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता में बीकानेर संभाग की लॉन टेनिस टीम ने फाइनल में भरतपुर संभाग की टीम को सीधे सेटों में 3-0 से हरा कर कप जीता। बीकानेर टीम में डॉ. नवदीप सिंह बैंस, डॉ. रंजन सक्सेना, डॉ. आई. डी. चारण, डॉ. अजीत बेनीवाल, डॉ. भूपेंद्र शर्मा, कैलाश प्रजापत व अजय सिंह ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि लॉन टेनिस प्रतियोगिता में बीकानेर ने ये खिताब पहली बार जीता है। टीम के मैनेजर शिशिर चतुर्वेदी ने टीम के बेहतर प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement