Advertisement
बीकानेर : जिला अस्पताल में अब 24 घंटे मिलेगी डिजिटल एक्सरे सुविधा, विधायक और संभागीय आयुक्त की पहल रंग लाई

रात के समय होने वाली दुर्घटनाओं या इमरजेंसी केस में मरीजों को तत्काल एक्सरे की सुविधा मिलेगी।
मरीजों को एक्सरे के लिए निजी सेंटरों या अन्य बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
उपचार प्रक्रिया में तेजी आएगी, जिससे कीमती समय की बचत होगी।
कैसे संभव हुई यह शुरुआत?
इस सुविधा की मांग लंबे समय से विभिन्न सामाजिक संगठनों और विधायक जेठानन्द व्यास द्वारा की जा रही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए 13 मार्च को आयोजित आरएमआरएस (RMRS) की बैठक में संभागीय आयुक्त ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। अस्पताल के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार और अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष ने इस सेवा को धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक संसाधनों और स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित की है।
प्रतिदिन बढ़ रहा है मरीजों का भार
अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष के अनुसार, जिला अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में रोजाना 300 से 400 मरीज पहुँचते हैं, जिनमें से लगभग 10 प्रतिशत को एक्सरे की जरूरत होती है। वरिष्ठ रेडियोग्राफर सुशील मोयल ने बताया कि 24 घंटे सेवा संचालन के लिए रेडियोग्राफर्स का ड्यूटी चार्ट (रोस्टर) तैयार कर लिया गया है और सभी तकनीकी तैयारियां पूरी हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बीकानेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


