Bikaner closed, political and social organizations support-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीकानेर बंद, राजनीतिक व सामाजिक संगठनों का समर्थन

khaskhabar.com: सोमवार, 07 नवम्बर 2016 10:10 AM (IST)
बीकानेर बंद, राजनीतिक व सामाजिक संगठनों का समर्थन
बीकानेर। बालकिया धोरा मुक्ति आंदोलन के तहत सोमवार को बीकानेर बंद की घोषणा की गई है। जिसका अनेक संगठनों ने समर्थन किया है। बंद का असर शहर में देखने को मिल रहा है। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे हैं। रविवार को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने व्यापारियों और शिक्षण संस्थाओं के संचालकों से संपर्क कर बंद को सफल बनाने में समर्थन मांगा था। बजरंग दल के दुर्गासिंह शेखावत, भाजपा नेता युधिष्ठिर सिंह भाटी, ऑल राजस्थान बजरी ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष उम्मेद सिंह भाटी और सोनू चड्ढा के नेतृत्व में केईएम रोड, स्टेशन रोड, भैंरूजी गली, खजांची मार्केट, जैन मार्केट, गंगाशहर रोड, बड़ा बाजार, कोटगेट सहित विभिन्न स्कूलों में संपर्क किया। वहीं, करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया, नवीन बिश्नोई, बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पचीसिया, एमजीएस विवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनोहर सिंह भाटी, निखिल सिंह राजपुरोहित, विक्रम सिंह सांडवा, डूंगर कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा, एमएस कॉलेज अध्यक्ष प्रेरणा पारीक, मानवाधिकार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवशंकर सोनी, अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष शिवशंकर सोनी, बीकानेर विकास परिषद ने बंद को सफल बनाने में समर्थन दिया है। यह भी पढ़े :अनारकली तो नहीं, यहां शराब को ही दीवार में चुनवाया यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement