Bihar: Youth shot dead-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार : कमरे में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या

khaskhabar.com: सोमवार, 20 जनवरी 2020 3:00 PM (IST)
बिहार : कमरे में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या
आरा। बिहार के भोजपुर जिले के कारनामेपुर आउट पोस्ट (ओपी) क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह सोया हुआ था। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यहां बताया कि रविवार देर रात रामदतही गांव में बाइक से दो अपराधी आए और घर के कमरे में सो रहे एक युवक को गोली मार दी और उसके बाद वे फरार हो गए। इस क्रम में युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान इसी गांव के अंगद राय (29) के रूप में की गई है। कारनामेपुर ओपी के प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की जेब से एक गोली भी बरामद की गई है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस सिलसिले में मृतक की मां के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement