Bihar: Woman gives birth to twin child in train-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चलती ट्रेन में महिला ने दिया जुड़वा बच्चे को जन्म

khaskhabar.com: रविवार, 12 जनवरी 2020 8:56 PM (IST)
चलती ट्रेन में महिला ने दिया जुड़वा बच्चे को जन्म
बक्सर। यूपी के कानपुर के रहने वाले हृतेश पूर्वा एक्सप्रेस से अपनी पत्नी ज्योति देवी के साथ दुर्गापुर से कानपुर जा रहे थे, और इस यात्रा के दौरान ही गर्भवती ज्योति ने जुड़वा बच्चे को जन्म दिया है। दंपति इससे काफी खुशी हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली ज्योति देवी (28) अपने पति हृतेश के साथ शुक्रवार को पूर्वा एक्सप्रेस से दुर्गापुर से कानपुर जा रही थीं। जैसे ही गाड़ी आरा रेलवे स्टेशन से खुली महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसके बाद ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने इसकी सूचना दानापुर कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम ने इसकी सूचना बक्सर स्टेशन के अधिकारियों को दे दी। बक्सर स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के पहले ही रेलवे पुलिस बल के जवानों ने महिला डॉक्टर की व्यवस्था कर दी थी। ट्रेन बोगी में ही कपड़ों से एक घेरा बना लिया गया और महिला यात्री ने बक्सर स्टेशन पर ही जुड़वा बच्चे को जन्म दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement