Advertisement
बिहार, प्रथम चरण, 71 सीटों पर मतदान संपन्न, 1,066 प्रत्याशियों की किस्मत, ईवीएम में बंद

आयोग के मुताबिक प्रारंभ में कई मतदान केंद्रों में ईवीएम के खराब होने की सूचना मिली थी, लेकिन बाद में इसे ठीक कर लिया गया। पांच बजे तक के मिले आंकड़ों के मुताबिक, सबसे अधिक मतदान 55.95 प्रतिशत कैमूर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम मुंगेर में 43.64 फीसदी दर्ज किया गया है।
प्रथम चरण के मतदान को लेकर सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी।
पहले चरण के चुनाव में गया टाउन विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 27 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं जबकि बांका जिले के कटोरिया विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम पांच उम्मीदवार मैदान में हैं।
पहले चरण के चुनाव में जमुई से अंतर्राष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। इसके अलावा गया टाउन से भाजपा के प्रेम कुमार, इमामगंज से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी मैदान में हैं और उन्हें राजद के उदय नारायण चौधरी टक्कर दे रहे हैं।
प्रथम चरण के चुनाव में राजग की ओर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 29, जनता दल युनाइटेड के 35, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के छह और विकासशील इंसान पार्टी के एक प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जबकि महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 42, कांग्रेस के 21 और भाकपा (माले) के आठ प्रत्याशी चुनावी समर में हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


