Bihar: Pakistani flag found hoisted at a house in Purnia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार : पूर्णिया में एक घर पर पाकिस्तानी झंडा फहराया मिला

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 जनवरी 2023 8:25 PM (IST)
बिहार : पूर्णिया में एक घर पर पाकिस्तानी झंडा फहराया मिला
पटना। भारत जहां गुरुवार को अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा था, वहीं बिहार के पूर्णिया जिले में एक घर में पाकिस्तानी झंडा फहराया हुआ मिला। मधुबनी टॉप थाना क्षेत्र के सिपाही टोला गांव में हुई इस घटना की जानकारी जिला प्रशासन को हुई तो अधिकारी गांव पहुंचे। पाकिस्तानी झंडे को मोहम्मद मुबारकुद्दीन के स्वामित्व वाले घर पर फहराया गया था और यह स्थानीय मस्जिद के निकट है। जांच के दौरान परिवार की सदस्य रेहाना परवीन ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति सुबह उनके घर में आया और छत पर चला गया। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके घर पर किसने पाकिस्तानी झंडा फहराया था। मधुबनी के थाना प्रभारी पवन कुमार चौधरी ने कहा, हमने तुरंत पाकिस्तानी झंडे को हटा दिया है और जांच जारी है। इस तरह का कृत्य देशद्रोह माना जाता है और आरोपियों पर मामला दर्ज किया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement