Bihar: Man reaches to vote after burning his mother-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार : मां को मुखाग्नि देने के बाद मतदान करने पहुंचा शख्स

khaskhabar.com: सोमवार, 13 मई 2024 11:32 AM (IST)
बिहार : मां को मुखाग्नि देने के बाद मतदान करने पहुंचा शख्स
समस्तीपुर । बिहार में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के बीच समस्तीपुर के रहने वाले मतदाता राजकुमार सिंह ने बहाने बनाकर मतदान से परहेज करने वालों को बखूबी आईना दिखाया है। अपनी मां को मुखाग्नि देने के बाद बूथ संख्या 63 पर मतदान करने पहुंचे राजकुमार सिंह के इस जज्बे को निर्वाचन अधिकारी ने भी सलाम किया। मीडिया से बातचीत के दौरान राजकुमार ने लोगों से विकास के नाम पर वोट देने की अपील की।
उन्होंने कहा, ”मां का देहांत होने के बावजूद लोकतंत्र के इस पर्व को महान समझते हुए मैं मतदान करने पहुंचा हूं। सभी को विकास के मुद्दे पर मतदान करना चाहिए।“
बिहार में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में पांच सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में कुल 55 उम्मीदवारों में 21 प्रत्याशी निर्दलीय हैं। सबसे अधिक 13 उम्मीदवार उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में हैं, जबकि सबसे कम दरभंगा संसदीय क्षेत्र में 8 प्रत्याशी मैदान में हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement