Bihar: Illegal gun factory busted in Bhagalpur, 6 arrest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार: अवैध बंदूक कारखाने से मिला हथियारों का जखरा, नक्सिलयों को भेजने की थी तैयारी

khaskhabar.com: बुधवार, 01 नवम्बर 2017 1:39 PM (IST)
बिहार: अवैध बंदूक कारखाने से मिला हथियारों का जखरा, नक्सिलयों को भेजने की थी तैयारी
भागलपुर। बिहार के भगलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अवैध मिनी बंदूक कारखाने का भंडाफोड करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यहां से बड़ी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाले औजार बरामद किए हैं। भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बुधवार को बताया, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की शाम गंगा नदी के किनारे कोडरा भि_ा गांव से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। यहां अवैध ढंग से हथियारों का निर्माण कार्य हो रहा था। यहां से पुलिस ने 46 अर्धनिर्मित पिस्तौलें एवं एक तैयार पिस्तौल, 95 अर्धनिर्मित मैगजीन और भारी मात्रा में पिस्तौल बनाने के औजार बरामद किए हैं। पुलिस ने आशंका जताते हुए कहा कि हथियारों के इस जखीरे को नक्सलियों को भेजने की तैयारी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement