Bihar: Governor accepts Nitish resignation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नीतीश का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

khaskhabar.com: बुधवार, 26 जुलाई 2017 10:10 PM (IST)
नीतीश का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर
पटना। बिहार के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उनके मंत्रिपरिषद के त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया। राज्यपाल ने अग्रिम व्यवस्था तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते रहने का अनुरोध किया है। राजभवन द्वारा जारी एक अधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उनके मंत्रिपरिषद के त्यागपत्र को स्वीकृत करते हुए, अग्रिम व्यवस्था तक नीतीश से कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने का अनुरोध किया गया है। बुधवार की शाम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना और मंत्रिपरिषद का त्यागपत्र दे दिया था। वहीं, नीतीश के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने समर्थन की घोषणा कर दी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने यहां कहा, बिहार में नीतीश के नेतृत्व में अगर कोई भी सरकार बनती है, तो भाजपा उसका समर्थन करेगी। भाजपा विधानमंडल दल नीतीश कुमार को बतौर नेता विश्वास प्रकट करती है। सुशील ने बताया कि इसकी सूचना टेलीफोन के जरिए नीतीश कुमार को भी दे दी है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement