Advertisement
बिहार: लड़की के साथ भागने वाले लड़के को पंचायत ने सुनाई थूक चाटने की सजा, 6 गिरफ्तार

इधर, वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला पुलिस के संज्ञान में आ गया। गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने बताया कि इस मामले में वजीरगंज थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है तथा अब तक छह लोगों बिठल सिंह उर्फ धर्मेन्द्र कुमार, गौतम कुमार, दिलीप मांझी, विजय मांझी, इंदल मांझी एवं लालजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में कई और लोगों को चिह्न्ति किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रथम ²ष्टया यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है, लड़के द्वारा लड़की को भगा ले जाया गया। इसके बाद घर वापसी पर यह अनैतिक फैसला सुनाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


