Bihar : Tejashwi Yadav attacks on CM Nitish Kumar Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तेजस्वी ने साधा नीतीश पर निशाना, सामाजिक ताने-बाने को खत्म कर रही बिहार सरकार

khaskhabar.com: सोमवार, 04 नवम्बर 2019 4:16 PM (IST)
तेजस्वी ने साधा नीतीश पर निशाना, सामाजिक ताने-बाने को खत्म कर रही बिहार सरकार
उल्लेखनीय है कि मधेपुरा के जिलाधिकारी ने छठ से पहले कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर दिशा-निर्देश जारी किया था, जिसमें एक पैराग्राफ को लेकर विवाद हुआ है। पत्र में लिखा गया है कि छठ घाट तक व्रतियों के आने-जाने वाले मार्गों में पडऩे वाले मुहल्लों में विशेषकर मुस्लिम मुहल्लों में नाली का पानी (गंदा पानी) गिराए जाने के कारण तनाव उत्पन्न होता है। पत्र में आगे लिखा हुआ है कि कभी-कभी छठ घाट पर बहुत अधिक भीड़ में घाट पर बनाए गए कोशी टूट जाने के कारण भी समस्या उत्पन्न होती है। मुस्लिम समुदाय के शरारती तत्वों द्वारा छठ व्रतियों के परिजनों तथा उनके साथ की महिलाओं के साथ छेडख़ानी किए जाने पर तनाव उत्पन्न होता है। छठ व्रतियों तथा उनके परिजनों पर छींटाकशी, फब्ती कस देने के कारण भी विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती है। (IANS)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement