Bihar : Tejashwi Yadav attacks on CM Nitish Kumar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तेजस्वी ने साधा नीतीश पर निशाना, सामाजिक ताने-बाने को खत्म कर रही बिहार सरकार

khaskhabar.com: सोमवार, 04 नवम्बर 2019 4:16 PM (IST)
तेजस्वी ने साधा नीतीश पर निशाना, सामाजिक ताने-बाने को खत्म कर रही बिहार सरकार
पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर एक जिलाधिकारी के पत्र के बहाने सोमवार को निशाना साधा है। तेजस्वी ने मधेपुरा के जिलाधिकारी के एक पत्र का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि सरकार ने लोक आस्था के महापर्व छठ पर विद्वेषपूर्ण व विघटनकारी आदेश दिए थे। उन्होंने कहा कि सरकार सामाजिक ताने-बाने को समाप्त कर रही है। तेजस्वी ने मधेपुरा के जिलाधिकारी के उस आदेश की कॉपी को ट्वीट करते हुए लिखा, नीतीश कुमार, एनसीआरबी की रिपोर्ट ने देश को बताया कि बिहार दंगों में अव्वल है। अब देखिए, कुकर्मी सरकार ने लोक आस्था के महापर्व छठ पर कैसा विद्वेषपूर्ण व विघटनकारी आदेश दिया था। हर जाति-धर्म के लोग छठ पर्व मनाते हैं। लोकपर्व की आस्था-भावना व सामाजिक ताने-बाने को खत्म ना कीजिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement