बिहार : JDU ने नकारा RJD के वरिष्ठ नेताओं का ऑफर, मंत्री श्रवण कुमार बोले...
khaskhabar.com: मंगलवार, 09 जुलाई 2019 10:14 AM (IST)
इससे पहले राजद उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा था कि भाजपा और केंद्रीय
गृहमंत्री अमित शाह के अनुच्छेद 370 और 35-ए हटाने, राम मंदिर बनाने और
समान आचार संहिता लागू करने के मुद्दे पर नीतीश कुमार क्या करेंगे।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को भगवान भाजपा के खिलाफ चेहरा बनने का एक और
मौका दे रहे हैं और जब नीतीश कुमार इन मुद्दों पर राजग छोड़ेंगे, तो राजद
उनके साथ मजबूती के साथ खड़ा होगा। राजद के एक अन्य उपाध्यक्ष रघुवंश
प्रसाद सिंह भी भाजपा को हराने के लिए सभी छोटे और क्षेत्रीय दलों को एकजुट
होने की बात कह चुके हैं।
(IANS)