Bihar : JDU rejects RJD senior leaders offers, minister shrawan kumar said...-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार : JDU ने नकारा RJD के वरिष्ठ नेताओं का ऑफर, मंत्री श्रवण कुमार बोले...

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 जुलाई 2019 10:14 AM (IST)
बिहार : JDU ने नकारा RJD के वरिष्ठ नेताओं का ऑफर, मंत्री श्रवण कुमार बोले...
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेताओं द्वारा जनता दल (युनाइटेड) को साथ आने के ऑफर दिए जाने को जद (यू) ने नकार दिया। जद (यू) के वरिष्ठ नेता और बिहार के संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने स्पष्ट कर दिया कि राजद अब कुछ भी कर ले, जद (यू) की अब राजद के पास वापसी संभव नहीं है। मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को यहां पत्रकारों से कहा कि ऑफरों से पार्टी नहीं चलती। हमारे नेता की नीयत और विकास के एजेंडे स्पष्ट हैं। उन्होंने जद (यू) की अलग संस्कृति बताते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस की संस्कृति अलग है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि कभी तालमेल हो जाता है, लेकिन हमारी सोच अलग है। यही कारण है कि ऐसे लोगों का साथ बहुत दिन तक नहीं चला। मंत्री ने कहा कि बिहार में भाजपा और जद (यू) की सरकार ठीक ढंग से चल रही है। बिहार में विकल्प के तौर पर सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही हैं और अब राजद हमेशा जीरो पर ही आउट होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement