जालोर। केन्द्र सरकार की ओर से 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने की घोषणा के बाद गुरुवार सुबह बैंकों के दरवाजे खुले तो उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखी गई। नोट बदलवाने के लिए हर वर्ग के लोग बैंकों में लाइन में लगे दिखे। सुबह से ही बैंकों के आगे कतार लगनी शुरू हो गई। जालोर में एसबीबीजे में तो इतनी भीड़ कभी नहीं देखी गई। बैंक प्रबंधन ने भी उपभोक्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित तरीके से कार्य शुरू किया। उपभोक्ताओं में मजदूर, व्यापारी समेत कई बुजुर्ग व पेंशनधारी भी बैंकों में नोट बदलवाने के लिए पहुंचे। हालांकि, उपभोक्ताओं के मुताबिक उन्हें दो हजार रुपए का नया नोट नहीं मिला, लेकिन पुराने नोट जमा किए और बदलवाने में कोई दिक्कत नहीं हुई।
यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानियह भी पढ़े :मन्नत पूरा करने को एक मेमना कई बार
बिका