Advertisement
बीएचयू में हालात तनावपूर्ण, CM ने मांगी रिपोर्ट, हिरासत में राज बब्बर-पुनिया

बीएचयू के त्रिवेणी हॉस्टल की छात्राएं बीते शुक्रवार से बीएचयू के गेट पर धरना दे रही हैं। उल्लेखनीय है कि विवि परिसर में छात्रों द्वारा छेड़ेखानी का आरोप लगाते हुए छात्राएं वीसी से मिलने की जिद पर अड़ी थीं। वीसी कार्यालय ने 4-5 छात्राओं को मिलने की बात कही, लेकिन छात्राएं चाहती थीं कि वीसी से बातचीत सभी के सामने हो। इस बीच शनिवार शाम वीसी धरना स्थल पर जाने के बजाय त्रिवेणी हॉस्टल में दूसरे गुट की छात्राओं से मिलने पहुंच गए, जो इस आंदोलन से अलग हो चुकी थीं। जिसकी जानकारी होते ही धरने पर बैठी छात्राएं वीसी के दफ्तर पहुंचकर नारेबाजी करने लगी। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पहले तो उन्हें रोका। बाद में शनिवार रात एक बजे तक पुलिस और छात्राओं के बीच झड़प चलती रही।
खबर फैलते ही छात्राओं के समर्थन में दूसरे हॉस्टल के छात्र भी आंदोलन में कूद गए और कुछ ही देर में आंदोलन हिंसक हो उठा। वहां तैनात 1500 से ज्यादा पुलिस के जवानों ने छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज किया और कुछ चक्र गोलियां भी चलाई। विरोध में छात्रों ने पथराव किया और पुलिस के वाहनों में आग लगा दी। सूचना मिलते ही प्रभारी आईजी प्रेम प्रकाश और बनारस के मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण समेत कई अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ बीएचयू परिसर पहुंचे। घटना के बाद मौके पर पहुंचे चीफ प्रॉक्टर ओ.एन. सिंह ने कहा कि छात्राओं को समझाने की कोशिश हो रही है, सभी दोषी लडक़ों पर कार्रवाई की जाएगी। गोकर्ण ने कहा कि पूरी रिपोर्ट राज्य व केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।
सीएम योगी ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। मुख्यमंत्री के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर किए गए ट्वीट के अनुसार, योगी ने वाराणसी के मंडलायुक्त से बीएचयू के पूरे घटनाक्रम पर और पत्रकारों के साथ हुई घटना को रपट मांगी है।
आप ने योगी सरकार पर साधा निशाना
इस बीच आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। आप के जिला संयोजक गौरव माहेश्वरी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बात करने वाली योगी सरकार सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में पूरी तरह असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार शांति पूर्वक अपनी सुरक्षा की मांग कर रहीं छात्राओं को भी नहीं बख्श रही है, और उनपर लाठीचार्ज करा रही है। गौरव ने कहा कि आप हमेशा छात्रों के साथ है और उनकी समस्याओं के समाधान तक उनके लिए संघर्ष करती रहेगी।
कुलपति ने बताया असामाजिक तत्वों की साजिश
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
वाराणसी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



