Bhoomi Pujan for the hostel to be built in Chaupasni Charanan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चौपासनी चारणान में बनने वाले छात्रावास के लिए भूमि पूजन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 फ़रवरी 2025 5:55 PM (IST)
चौपासनी चारणान में बनने वाले छात्रावास के लिए भूमि पूजन
जोधपुर। जिले के चौपासनी चारणान में शुक्रवार को सवासणी स्वाध्याय एवं निःशुल्क आवासीय कोचिंग सेंटर के लिए बनने वाले छात्रावास भवन का शिलान्यास समारोह हुआ। इस अवसर पर विधि-विधान से भूमि पूजन करते हुए नींव का मुहूर्त किया गया। इस दौरान् भूमि प्रदान करने वाले दानदाता हरिसिंह रतनू, गोपालदान रतनू, पूर्व सीएमडी विद्युत निगम हिंगलाजदान, शैतान सिंह सांढा, नखतदान बारहठ सोमेसर तथा चौपासनी और मथानिया के गणमान्य लोगों के साथ ही कोचिंग से लाभार्थी बालिकाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों ने सामाजिक एवं शैक्षिक विकास के लिए समर्पित भावना से कार्य करते हुए नई पीढ़ी को सुनहरा भविष्य दिलाने के लिए प्राण-प्रण से जुटने का संकल्प लिया। - प्रेस रिलीज

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement