Advertisement
भीलवाड़ा : गैंगरेप पीड़िता को कोर्ट में बयान बदलने के लिए मारपीट कर धमकाने वाले आरोपी गिरफ्तार

-गैंगरेप पीड़िता द्वारा पूर्व में कोतवाली में दर्ज करवाये गये मुकदमें में 09 मुल्जिमान को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया था।
-आरोपी जितेन्द्र उर्फ बिट्टू हरदासानी व नवीन सबनानी को किया गिरफ्तार।
भीलवाड़ा। धर्मेन्द्र सिंह आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा द्वारा प्रकरण में घटना की गंभीरता को देखते हुए पारस जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भीलवाड़ा के नेतृत्व मे एवं सज्जन सिंह राठौड वृत्ताधिकारी वृत षहर के निकटतम सुपरविजन में घटना की वास्तविकता का पता लगाने व मुल्जिमान की दस्तयाबी के लिये षिवराज गुर्जर पु.नि. थानाधिकारी थाना कोतवाली के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 17.12.2025 को थाना कोतवाली पर एक रिपोर्ट इस आषय की प्राप्त हुई कि मैंने थाना कोतवाली मेें अशरफ, साईना उर्फ जेसलीन, शाहरूख उर्फ बबलू, आमीर, सोयम, सानवीर, फैजान, सोयब, खालिद के विरूद्ध प्रकरण संख्या 83/2025 थाना सिटी कोतवाली भीलवाड़ा अपराध अन्तर्गत धारा 70, 64, 75, 351 बी. एन. एस. 2023 में दर्ज करवाया जिसमें पुलिस ने कुल 09 मुल्जिमान को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया एवं चालान न्यायालय में पेष किया। चालान पेष होने केे बाद से ही मेरा भाई जितेन्द्र हरदासानी जो नवीन सबनानी व रमेष सबनानी निवासी नाथद्वारा सराय भीलवाडा के साथ मिलकर मेरे साथ हर रोज कोर्ट में बयान बदलवाने के लिये मारपीट करता है, तथा नवीन सबनानी ने मेरे खाली कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिये हैं तथा मेरे को धमकियां देकर कोर्ट में अभियुक्तगणों के खिलाफ बयान बदलने का दबाव बना रहे है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रारम्भिक जांच कर प्रकरण संख्या 346/2025 धारा 232(1), 308(2), 250(।),115(2) बीएनएस 2023 में दर्ज कर तफतीश शुरू की गई।
गठित टीम व की गयी कार्यवाहीः- गठित टीम द्वारा कडी मेहनत व लगन से कार्य करते हुए आसूचना संकलन के आधार पर घटना की वास्तविकता का पता लगाकर नामजद आरोपीगण की तलाष कर दस्तयाबी हेतु लगातार पीछा कर जितेन्द्र हरदासानी व नवीन सबनानी को प्रकरण में आज दिनांक 22.12.2025 को गिरफ्तार किया गया।
गठित पुलिस टीम:-
1. षिवराज गुर्जर पु.नि./थानाधिकारी थाना कोतवाली जिला भीलवाडा।2. अषोक सोनी एएसआई थाना कोतवाली जिला भीलवाडा।3. सत्यकाम सिंह एएसआई थाना कोतवाली जिला भीलवाडा।4. पिंकी कुमारी हैड कानि. 264 थाना कोतवाली जिला भीलवाडा। 5. संजय कुमार कानि. 685 थाना कोतवाली जिला भीलवाडा।6. हंसराज कानि. 952 थाना कोतवाली जिला भीलवाडा।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
1. जितेन्द्र उर्फ बिट्टु पुत्र भोजराज हरदासानी उम्र 3़6 साल निवासी आर ई 64, पंचवटी थाना कोतवाली जिला भीलवाडा।
2. नवीन सबनानी पुत्र रमेशचन्द्र सबनानी उम्र 38 साल निवासी 22/80, नाथद्वारा सराय, नई शाम की सब्जी मंडी रोड थाना कोतवाली जिला भीलवाडा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


