Bharti AXA partnered with Whatsapp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारती एक्सा ने व्हाट्सऐप के साथ साझेदारी की

khaskhabar.com: बुधवार, 02 जनवरी 2019 4:03 PM (IST)
भारती एक्सा ने व्हाट्सऐप के साथ साझेदारी की
धर्मशाला। भारत के अग्रणी बिजनेस समूहों में से एक, भारती इंटरप्राईज़ेस एवं दुनिया की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनियों में से एक, एक्सा के बीच संयुक्त उपक्रम, भारती एक्सा लाईफ इंश्योरेंस ने इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफार्म, ‘‘व्हाट्सऐप’’ द्वारा ग्राहकों को पालिसी देना शुरु कर दिया है। कंपनी ने इंस्टैंट मैसेंजर सर्विस व्हाट्सऐप के माध्यम से रिन्यूअल प्रीमियम रसीदें भी देना शुरु किया है। इससे पूर्व इसने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म, व्हाट्सऐप के द्वारा क्लेम इंटीमेशन शुरु किया था। भारती एक्सा लाईफ इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ एक्जिक्यूटिव आफिसर, विकास सेठ ने कहा, भारती एक्सा लाईफ इंश्योरेंस पहले कुछ लाईफ इंश्योरर्स में से एक है, जो अपने ग्राहकों को पालिसी कान्ट्रैक्ट, रिन्यूअल प्रीमियम रसीद एवं क्लेम इंटीमेशन की सुविधा व्हाट्सऐप द्वारा दे रहा है। यह कंपनी के विविध चैनलों, जिनमें इसकी शाखाओं का व्यापक नेटवर्क, मजबूत कस्टमर केयर और कान्टैक्ट सेंटर, डाइनामिक पोर्टल एवं समझदार चैटबाट शामिल है, के अलावा पालिसीधारकों के लिए एक इंस्टैंट व अतिरिक्त कस्टमर सेवा विकल्प है। इंश्योरेंस ने कहा, ‘‘व्हाट्सऐप पर पालिसी कान्ट्रैक्ट, रिन्यूअल प्रीमियम की रसीद एवं क्लेम इंटीमेशन हमारे अगली पीढ़ी के व टेक्नालाजी-संचालित सर्विस डिफरेंशिएटर्स का भाग है, यह संपूर्ण प्रक्रिया ग्राहक को उसके मोबाईल फोन पर एक लिंक प्रदान करके पूरी की जा सकेगी। वह एसएमएस/ईमेल द्वारा दिए गए लिंक पर क्लिक करके एवं पहले से भरा संदेश कंपनी को व्हाट्सऐप पर भेजकर प्रक्रिया पूरी कर सकेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement