Bharatpur: Students and villagers troubled by waterlogging in Rudawal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भरतपुर : रुदावल में जलभराव से विद्यार्थी और ग्रामीण परेशान

khaskhabar.com: बुधवार, 20 अगस्त 2025 3:09 PM (IST)
भरतपुर : रुदावल में जलभराव से विद्यार्थी और ग्रामीण परेशान
रुदावल, भरतपुर। रुदावल के भवनपुरा गांव में मुख्य रास्ते पर एक महीने से अधिक समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे स्कूली छात्रों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने बताया कि उन्हें रोज इसी गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है। कई बार तो वे गिर जाते हैं, जिससे उन्हें बिना पढ़ाई किए ही घर लौटना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस रास्ते पर पहले एक नाला हुआ करता था, लेकिन अब वह चोक हो गया है, जिसके कारण पानी जमा हो रहा है। प्रशासन की ओर से इस समस्या को हल करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। अब यह देखना होगा कि इस जलभराव से ग्रामीणों और विद्यार्थियों को कब तक छुटकारा मिलता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement