Bharatpur: Poaching of fish in Keoladeo National Park, one hunter arrested -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में मछलियों का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 17 मार्च 2018 12:45 PM (IST)
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में मछलियों का शिकार, आरोपी गिरफ्तार
भरतपुर। केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में मछलियों के अवैध शिकार का मामला सामने आया है इस मामले में घना प्रशासन ने एक शिकारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे 28 मार्च तक न्यायिक अभिरक्षा में सेवर जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार फाॅरेस्टर अमर सिंह मीणा के नेतृत्व में फ्लांइग टीम ने केवलादेव मन्दिर के पास कैनाल में देर रात्रि छापा मारा। यहां कुछ लोग जाल बिछा कर मछलिया पकड़ रहे थे। फ्लाइंग टीम को देख बदमाश भाग छूटे, किन्तु मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया गया। जिसके कामां क्षेत्र का गांव अकाता निवासी तसलीम होना बताया जा रहा है। उसके साथ 3 और साथी भी घटना में शामिल थे। मौके से टीम ने एक बोरी मछली बरामद की। जिसका वजन करीब 30 किलो बताया गया। इसके साथ ही जाटोली गांव के पास से सटी चारदीवारी से दो बाइक भी बरामद की गई। जिन्हें सरसों की फसल से ढका गया था। जिस पर कार्यवाही के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे उसे 28 मार्च तक न्यायिक अभिरक्षा में सेवर जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement