bharatpur news : Work is slow in bharatpur sub-post office from not come BSNL net Connectivity -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीएसएनएल नेट कनेक्टिविटी नहीं आने से उपडाकघर में काम ठप

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 मई 2018 10:28 AM (IST)
बीएसएनएल नेट कनेक्टिविटी नहीं आने से उपडाकघर में काम ठप
भरतपुर। उपखंड डीग की उपतहसील जनूथर के उपडाकघर में गत दो माह से ब्राडबैंड बीएसएनएल नेट कनेक्टिविटी नहीं आने से कामकाज ठप होने पर आम उपभोक्ताओं प्रदर्शन किया। उप डाकघर कार्यालय के समक्ष भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रभान गुप्ता के नेतृत्व में ग्रामीण एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। इस दौरान गुप्ता ने कहा यदि तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चतकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इस उपडाकघर से दांतलौठी, नाहरौली, शीशवाड़ा, गारौली सहित दर्जनों गांव के उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। जो कोसों दूर से चलकर आते हैं, मगर समस्या हल न होने से मायूस लौट जाते हैं। इस दौरान उपभोक्ताओं के डाक पार्सल, डाक प्रपत्रों के आदान-प्रदान, सावधि बीमा सुकन्या समृद्धि योजना, आधार, पैन कार्ड आदि के आहरण वितरण संबंधी कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं उप डाकपाल जगवीर सिंह का कहना है कि समस्या के बारे में अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन दो-चार दिन कनेक्टिविटी सुचारू रहने के बाद आए दिन कनेक्टिविटी में व्यवधान बना रहता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement