bharatpur news : Bharatpur gangrape case is false, youth arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झूठा निकला भरतपुर गैंगरेप का मामला, युवक गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 जुलाई 2018 10:41 PM (IST)
झूठा निकला भरतपुर गैंगरेप का मामला, युवक गिरफ्तार
भरतपुर। थाना चिकसाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ हुए कथित गैंगरेप का खुलासा करते हुए इस मामले में दौसा जिले के एक युवक को गिरफ्तार किया है। जांच में गैंगरेप की कहानी झूठी निकली है। इस संबंध में नौंह बछामदी गांव की एक नाबालिग लड़की द्वारा गैंगरेप का मामला बताने के बाद पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। गैंगरेप की वजह से यह मामला शहर में चर्चित भी रहा, लेकिन पुलिस जांच में झूठा पाए जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार टांक ने बताया कि 4 जुलाई को गांव नौंह थाना चिकसाना निवासी एक व्यक्ति ने आरबीएम हॉस्पिटल में एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि उसकी नाबालिग लड़की से राज नाम का एक लड़का मोबाइल पर बात करता था। उसने 30 जून की रात्रि फोन करके उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से बुलाकर दुष्कर्म कर गांव के बाहर सड़क पर पटककर भाग गया। इस पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया गया। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुरेशचन्द खींची के निर्देशन में वृत्ताधिकारी आवड़दान रत्नू के निकटतम सुपरविजन में अनुसंधान थाना चिकसाना के थानाधिकारी श्रवण पाठक द्वारा किया गया। इसमें विशेष पुलिसकर्मियों की एक टीम गठित कर साइबर सैल के प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों की मदद से मोबाइल नम्बर की आईडी व कॉल डिटेल के आधार पर पाया गया कि प्रकाश पुत्र जगदीश जाति मीना निवासी मौलाई थाना सिकन्दरा जिला दौसा ने प्रार्थी की नाबालिग पुत्री को मोबाइल पर बात कर अपने प्रभाव में ले लिया था। वह इलेक्ट्रॉनिक साधनों के जरिये नाबालिग लड़की का लगातार पीछा करता रहा।
उन्होंने बताया कि योजना के अनुरूप 30 जून की रात्रि अपने मित्र को सुरक्षा की दृष्टि से साथ लेकर नाबालिग बालिका को उसके गांव नौंह से भरतपुर बुलाया और स्वयं डहरा मोड के पास रुका रहा। इसी दौरान किसी राहगीर के मोबाइल से लड़की ने आरोपी को फोन किया। तब तक आरोपी लौट चुका था। इस बात की पुष्टि कॉल डिटेल व राहगीरों के कथनों से होती है। उन्होंने बताया कि 30 जून की रात्रि 12 बजे तक लड़की भरतपुर शहर में मानसिंह सर्किल पर उपस्थित थी। उसके बाद पीड़िता टैम्पो से अपने गांव नौंह लौट गई। वहां टैम्पो वाले ने पीड़िता के मकान वाली गली पर नहीं रोककर टैम्पो को आगे ले गया। इस कारण नाबालिग लड़की भयभीत होकर चलते टैम्पो से कूद गई। इससे उसके शरीर पर चोटें आई। टैम्पो से कूदते समय गांव नौंह के लोगों ने पीड़िता को देखा। उस समय रात्रि 12:20 का समय था। लोगों ने पीड़िता की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी। उसी रात्रि पीड़िता को उसके परिजनों ने राज ट्रोमा अस्पताल भरतपुर में भर्ती करा दिया था। वहां पीड़िता के सिर पर लगी चोट का इलाज हुआ था। उसके तीन दिन बाद परिजनों ने राजकीय अस्पताल भरतपुर में भर्ती कराकर पुलिस को सूचना दी।
जांच के बाद मामले के आरोपी प्रकाशचन्द पुत्र जगदीश मीना (22) निवासी मौलाई थाना सिकंदरा जिला दौसा को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। अनुसंधान से सामूहिक दुष्कर्म का मामला घटित होना नहीं पाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement