Bharat Vikas Parishad fulfilled its pledge to serve cows by feeding them lapsi a type of porridge-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गायों को लापसी खिलाकर भारत विकास परिषद ने निभाया गौ-सेवा का संकल्प

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 जुलाई 2026 1:01 PM (IST)
गायों को लापसी खिलाकर भारत विकास परिषद ने निभाया गौ-सेवा का संकल्प
भीलवाड़ा। भारत विकास परिषद, भगत सिंह शाखा, भीलवाड़ा द्वारा रविवार को सुवाणा स्थित श्री मातेश्वरी गौ सेवा समिति गौशाला में गौ-सेवा के तहत गायों को लापसी खिलाने का सेवा कार्यक्रम श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शाखा के सदस्यों ने गौमाता को लापसी खिलाकर सेवा की तथा गौ-सेवा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने समाज में सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना को मजबूत बनाने का संदेश दिया। शाखा सचिव मुकेश छीपा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संजय जाजू, दीपक नुवाल, गौरव मालू, गौशाला व्यवस्थापक एवं पत्रकार प्रकाश चपलोत, मुकेश छीपा, दीपक तुर्किया, अभिषेक मंडोवरा, सावन बांगड़, सावन मालीवाल, अंकिता तुर्किया, खुशबू छीपा, ज्योति मंडोवरा, प्रियंका मालीवाल, देवीलाल सेवदा, नरेन्द्र सिंह राणावत, भैरूलाल जाट एवं मंजू गाडरी का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में शाखा के अनेक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गौ-सेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया।
भारत विकास परिषद, भगत सिंह शाखा के अध्यक्ष कुलदीप माथुर, सचिव मुकेश छीपा, कोषाध्यक्ष दीपक तुर्किया एवं महिला संयोजिका पूनम डाड ने सेवा कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement