Advertisement
भारत बायोटेक ने 16 राज्यों में कोवैक्सिन की आपूर्ति की

इनमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बैंगलोर और हैदराबाद शामिल हैं। इस श्रेणी के तहत तेलंगाना और आंध्र के कुल सात शहरों को टीका भेजा गया था।
हालांकि, उन्होंने तीनों श्रेणियों के तहत भेजी गई खुराक की संख्या जैसे विवरण नहीं दिए हैं।
सुचित्रा एला ने ट्वीट किया, "हमारा मिशन आपके कस्बों-शहरों और राज्यों में कोवैक्सिन पहुंचाना है। कृपया अपने नजदीकी सरकारी या निजी अस्पतालों में पंजीकरण और टीकाकरण करें।"
कंपनी ने सोमवार को केंद्र और राज्य सरकारों और निजी क्षेत्र के लिए अलग-अलग मूल्य निर्धारण नीति का बचाव किया था।
कंपनी ने बयान में कहा था कि भारत सरकार को 150 रुपये प्रति खुराक पर कोवैक्सिन की आपूर्ति कीमत एक गैर-प्रतिस्पर्धी मूल्य है और स्पष्ट रूप से लंबे समय में टिकाऊ नहीं है। इसलिए निजी बाजारों में अधिक कीमत की आवश्यकता है ताकि लागत के हिस्से की भरपाई की जा सके।
निजी अस्पतालों के लिए 1,200 रुपये प्रति खुराक पर, कोवैक्सिन को विश्व स्तर पर तीसरा महंगा टीका बताया गया है।
भारत बायोटेक ने राज्य सरकारों के लिए कोवैक्सिन की कीमत 600 रुपये प्रति खुराक तय की थी, लेकिन बाद में इसे घटाकर 400 रुपये कर दिया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


