Bharat Bandh: multiple violence, stoning, arson-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत बंद: कई जगह हिंसा, पथराव, आगजनी , ट्रेनें-बसें बंद

khaskhabar.com: सोमवार, 02 अप्रैल 2018 12:08 PM (IST)
भारत बंद: कई जगह हिंसा, पथराव, आगजनी , ट्रेनें-बसें बंद
जयपुर। राज्य मेंं भारत बंद के दौरान पूरा प्रदेश प्रभावित हुआ। खास तौर पर रेल व सड़क यातायात खासा प्रभावित हुआ है। जयपुर-अलवर रेल मार्ग पर ट्रेनों के आवागमन में बाधा आई। अलवर और बांदीकुई में ट्रेने रूकी रही। जयपुर से रोडवेज बसों का संचालन बंद हो गया है। सिंधी कैंप बस स्टेशन पर बसों का संचालन रोक दिया गया है। बंद कई जगह हिंसा में बदल गया। कई शहरों में ट्रेनें रोकी गई, पुलिस पर पथराव हुआ। बंद के दौरान मेड़ता पुलिस चौकी पर पथराव, दो पुलिसकर्मी घायल हो गए है। अतिरिक्त जाब्ता मेड़ता सिटी भिजवाया जा रहा है। डेगाना में प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रेक पर पहुंच गए हैं। अजमेर, भरतपुर, कोटा, बीकानेर, बाडमेर, भरतपुर के डीग में बंद समर्थकों में पथराव हुआ, अजमेर में पुलिस पर पथराव किया गया। बीकानेर में बंद समर्थको ने रेल रोकी। पुलिस ने रेल को निकलवाया। कोटा में आरटीयू के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, मेन गेट पर ताला लगाया़। बाडमेर में करणी सेना और दलितों में झड़प हो गई। जयपुर में गांधीनगर में रेलवे ट्रेक जाम किया, ट्रेने काफी देर तक रूकी रही। बीकानेर के नापासर में तनाव हो गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement