khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 02:21 AM (IST)
बीकानेर। माखन भोग उत्सव कुंज में पं. योगेश व्यास की गणेश वन्दना से भागवत सप्ताह का प्रारम्भ हुआ। श्री राधाकृष्ण समिति द्वारा पुगल रोड स्थित माखन भोग में आयोजित हो रहे भागवत कथा के प्रथम दिन पं. आशाराम ने बताया कि भागवत का एक अर्थ है भाग मत ‘यानि भागने से रोकता है। हम केवल तन से रूकते है मन से भागते है। भगवान का स्वरूप है भागवत। भागवत के चार आधार है, भगवान का स्वरूप, ग्रंथो का सार, जीवन का सार तथा दाम्पत्य की विवेचना है। आठ दिन भागवत सुनने से अभय प्रदान होता है। भागवत कथा भक्ति, ज्ञान वैराग्य और त्याग की बात समझाती है। भागवत में 12 स्कंध एवं 365 अध्याय, 18 हजार श्लोक है। संयुक्त सचिव शिवशंकर सारस्वत ने बताया कि भागवत कथा पूजा में 5 जोडों ने भाग लिया।