Better coordination between police and public is necessary to solve problems quickly - SP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समस्याओं का निराकरण त्वरित करने के लिए पुलिस का आमजन के साथ बेहतर समन्वयन जरूरी - एसपी

khaskhabar.com: बुधवार, 14 अगस्त 2024 5:59 PM (IST)
समस्याओं का निराकरण त्वरित करने के लिए पुलिस का आमजन के साथ बेहतर समन्वयन जरूरी - एसपी
दौसा। एसपी रंजीता शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सीएलजी सदस्यों एवं पुलिस मित्र की बैठक का आयोजन बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। एसपी रंजीता शर्मा ने कहा कि पुलिस का आमजन के साथ बेहतर समन्वय हो, ताकि आमजन की समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से हो सके। उन्होंने कहा कि आमजन के सहयोग से ही जिले में अपराध नियंत्रण और सूचनाओं का समय पर आदान-प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने बैठक में प्राप्त सुझावों के आधार पर पुलिस द्वारा आगामी दिनों में कॉलेज और स्कूलों में जाकर विद्याथियों को साइबर अपराध व नशे की रोकथाम को जागरूक करने एवं सीएलजी सदस्यों के सुझाव पर पुलिस और जनता के बीच समन्वय बनाने के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित करने की बात कही। बैठक में सीएलजी सदस्यों की तरफ से जिले में अपराध नियंत्रण और कुरीतियां दूर करने के लिए अनेक सुझाव आए, जिनमें पुलिस और जनता के बीच समन्वय के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित करवाने, आम लोगों को साइबर अपराधों और नशे की रोकथाम के लिए जागरूक करने हेतु अभियान चलाने, निष्क्रिय पुलिस मित्र व सीएलजी सदस्यों को हटाने व सक्रिय सदस्य बनाने, 18 साल से कम उम्र के बाइकर्स पर भी रोक लगाने की मांग, किराएदारों का वेरिफिकेशन के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने, जिसमें पुलिस के कार्मिक भी हो इत्यादि प्रकार के सुझाव प्राप्त हुए। एसपी रंजीता शर्मा ने सर्व साधारण से अपील की है कि स्वतन्त्रता दिवस समारोह के अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से सावचेत रहें, किसी भी अनजान वस्तु, लावारिस सामान इत्यादि को न छुएं, होटल, धर्मशाला, बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन आदि स्थानों पर कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा किसी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु या किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियां जानकारी में आने पर निकटतम पुलिस थाना एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम के फोन नं. 01427-230333/100 को तत्काल सूचित करें। बैठक में एएसपी दिनेश अग्रवाल, लालसोट एएसपी लोकेश सोनवाल, डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement