Better arrangements should be made for smooth movement of castes in Ramdevra fair: Chief Minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रामदेवरा मेले में जातरुओं के सुगम आवागमन के लिए बेहतर प्रबन्धों किए जाएंः मुख्यमंत्री

khaskhabar.com: मंगलवार, 05 सितम्बर 2023 06:52 AM (IST)
रामदेवरा मेले में जातरुओं के सुगम आवागमन के लिए बेहतर प्रबन्धों किए जाएंः मुख्यमंत्री
जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रामदेवरा मेले को देखते हुए जातरुओं के लिए सभी जरूरी सेवाओं और संसाधनों की व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा के प्रबन्धों पर विशेष गंभीरता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मेले में बड़ी संख्या में हिस्सा लेने वाले यात्रियों को देखते हुए सभी एहतियाती उपाय सुनिश्चित करें ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कत सामने न आए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को जोधपुर सर्किट हाऊस में अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिए और रामदेवरा मेले को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं और प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी लेते हुए विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। समीक्षा बैठक में संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा, आईजी रेंज जयनारायण शेर, जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस आयुक्त रवि दत्त गौड़, पुलिस उपायुक्त गौरव यादव एवं डॉ.अमृता दुहन, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) धर्मेन्द्र सिंह यादव उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री गहलोत ने रामदेवरा जाने वाले जातरुओं की सुविधाओं, सुरक्षा एवं सेवाओं के बारे में की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि ख़ासकर सड़क दुर्घटनाओं से बचाव को दृष्टिगत रखते हुए सभी जरूरी प्रबन्ध अच्छी तरह सुनिश्चित किए जाएं ताकि जातरुओं का आवागमन निर्बाध एवं सुगमतापूर्वक रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement