Beti Bachao-Beti Padhao campaign under the direction of sanitation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान के तहत स्वच्छता की दिलाई शपथ

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 जनवरी 2018 3:46 PM (IST)
बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान के तहत स्वच्छता की दिलाई शपथ
जयपुर। अखिल भारतीय नाटाणी परिवार की ओर से राजकीय महाराजा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय छोटी चौपड़ के सभागार भवन में नववर्ष मिलन समारोह मनाया गया। इस मौके पर देषभर के नाटाणी परिवार के बुजुर्गो सम्मानित करने के साथ ही उनका आशीर्वाद लिया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति द्वारा वेबसाईट पर वंशावली का एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रचारमंत्री गोविन्द नाटाणी ने बताया कि सामाजिक सरोकारो के उत्थान के लिये चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान के तहत एकल बेटियों के माताओं का सम्मान, पर्यावरण सरंक्षण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पौधों का वितरण के साथ साथ स्वच्छता अभियान के लिये सदस्यों को जयपुर शहर स्वच्छ रखने हेतु शपथ दिलाई गई। साथ ही सामाजिक सरोकारो के उत्थान एवं पक्षियों के सरंक्षणता हेतु चाईनिज माझों के बहिष्कार के साथ ही पक्षियों के सरंक्षणता हेतु शपथ दिलाई गई। बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान के तहत महाराजा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार भवन हेतु समाज सेवी निर्मला देवी नाटाणी पत्नी स्व.महेश चन्द्र नाटाणी द्वारा विद्यालय सभागार भवन हेतु कारपेट (गलीचा) भेट किया गया। इस अवसर पर निर्मला देवी का सम्मान किया गया साथ ही विद्यालय में अध्ययनरत् निर्धन एवं मेघावी 200 छात्राओं को अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति की ओर से बंसत पंचमी, खण्डेलवाल दिवस पर स्वेटर देने की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता द्वारा देने की घोषणा की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement