Bengaluru: Anant Kumar funeral will be today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेंगलुरू : अनंत कुमार का आज होगा अंतिम संस्कार, बुलाई कैबिनेट की बैठक

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 नवम्बर 2018 09:11 AM (IST)
बेंगलुरू : अनंत कुमार का आज होगा अंतिम संस्कार, बुलाई कैबिनेट की बैठक
नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और संसदीय कार्य मंत्री रहे अनंत कुमार का अंतिम संस्कार आज दोपहर में किया जाएगा। इससे पहले उनके शव को कर्नाटक बीजेपी कार्यालय जगन्नाथ भवन में रखा जाएगा, जहां उनके समर्थक उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। कर्नाटक सरकार ने अनंत कुमार की निधन के बाद प्रदेश में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। वहीं दिल्ली में संसदीय कार्यमंत्री के निधन के बाद आज कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है, जिसमें सभी मंत्री सुबह साढ़े 9 बजे शोक प्रकट कर एक प्रस्ताव पारित करेंगे, इससे पहले कल रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलूरु में अनंत कुमार के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे अनंत कुमार का 59 साल की उम्र में कैंसर की वजह से निधन हो गया। 22 जुलाई 1959 को बेंगलुरु में जन्मे अनंत कुमार 1996 में पहली बार दक्षिणी बेंगलुरु से लोकसभा के सदस्य बने थे। 1996 में 13 दिन की अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उन्हें उड्डयन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement