Benefit all eligible persons by effective implementation of departmental works and schemes - District Collector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विभागीय कार्यों व योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन कर समस्त पात्र व्यक्तियों को करे लाभान्वित - जिला कलेक्टर

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 अप्रैल 2025 6:59 PM (IST)
विभागीय कार्यों व योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन कर समस्त पात्र व्यक्तियों को करे लाभान्वित - जिला कलेक्टर
भीलवाड़ा। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने कहा कि अधिकारी विभागीय कार्यों व योजनाओं का प्रभावी व बेहतर क्रियान्वयन कर समस्त पात्र व्यक्तियों को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित कराए। जिला कलक्टर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे । जिला कलेक्टर ने विभागीय कार्यो व योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा करते हुए ई-फाइल व ई-डाक की पेंडेंसी कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग, नगर विकास न्यास, पंचायती राज के ज्यादा लंबित प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों को स्वयं के स्तर पर समीक्षा कर ई-फाइल व ई-डाक के प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि विभागीय अधिकारी स्वयं के विभागों में बेहतर कार्य करने वाले अधीनस्थ कार्मिकों के सम्मान हेतु मुख्य निष्पादन संकेतक मानकों के अनुसार छटनी करें जिससे कि बेहतर कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया जा सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से विभाग के कार्यों में आ रही समस्याओं की जानकारी ली व त्वरित समाधान किया।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सिटी श्रीमती प्रतिभा देवठिया, नगर विकास न्यास के ओएसडी चिमन लाल, जिला सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती सोनल राज सहित समस्त विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement