मिर्जापुर । प्रदेश सरकार की ओर से पांटून पुलों से पथकर
वसूली पर रोक लगाये जाने के बाद भी जिले के भटौली और चुनार बालूघाट पर बने पांटून
पुल से पथकर वसूला जा रहा है। आदेश के दूसरे दिन ही पीपा पुलों पर आदेश का अवहेलना
किया गया। दस.बीस रुपये लेकर वाहनों को पुल से पास कराया गया। यहीं नहीं इसका
विरोध करने पर ठेकेदारों ने उल्टे पांव चले जाने को कहा। जिला पंचायत राज कार्यालय
में कार्यरत प्रभाशंकर आजाद व अशोक, राजकुमार आदि का कहना है राज्य सरकार ने ग्रामीण
क्षेत्रों में रहने वालों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पांटून पुलों पर होने
वाली पथकर वसूली समाप्त कर दी है। बावजूद इसके भटौली पीपापु पर पथकर वसूला जा रहा
है। भटौली बैरियर पर तैनात राजेन्द्र सिंह से इस बावत बात की गयी तो उनका साफ कहना
है वह वसूली बंद नहीं करेंगे।