began 24 Kundiy Mahayagna and public awareness-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धर्मशाला में 24 कुंडीय महायज्ञ व लोक जागरण सम्मेलन शुरू

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016 4:45 PM (IST)
धर्मशाला
में 24 कुंडीय महायज्ञ व लोक जागरण
सम्मेलन शुरू
कांगड़ा(धर्मशाला) । गायत्री परिवार युग निर्माण योजना मथुरा के संस्थापक वेद मूर्ति तपोनिष्ठ युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा के सुक्ष्म संरक्षण में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार ट्रस्ट जिला कांगड़ा द्वारा शुक्रवार को धर्मशाला के पुलिस मैदान से भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। कलश यात्रा के दौरान एसपी जिला कांगड़ा की पत्नी निशा गांधी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रही। कलश यात्रा का शुभारंभ तिब्बत निर्वासित सांसद के वाइस चेयरमैन आचार्य यशी फुंचक ने तिब्बतियन महिला संगठन की वाइस प्रेजीडेंट छेरिंग डोलमा, सेक्रेटरी छेरिंग यंगजोम, थुबतेन लाहमो ने संयुक्त रूप से किया। कलश यात्रा में स्थानीय स्कूलों की छात्राओं, स्वरोजगार प्रशिक्षण प्राप्त कर रही प्रशिक्षुओं व स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। पुलिस मैदान से शुरू हुई कलश यात्रा में धर्मशाला शहर की परिक्रमा करते हुए विश्व शांति, मानव कल्याण व सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि ओंकार ठाकुर ने बताया कि 18 से 21 नवंबर तक पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में 24 कुंडीय महायज्ञ एवं लोक जागरण सम्मेलन गायत्री महायज्ञ व पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। शांतिकुंज हरिद्वार के विद्वानों द्वारा युग संगीत, प्रवचनों और यज्ञीय कर्म कांडों के माध्यम से गायत्री मंत्र और यज्ञ के दार्शनिक और वैज्ञानिक स्वरूप पर उद्बोधन किया जाएगा। 18 नवंबर को दोपरह 2 से 4 बजे तक पुलिस ग्राउंड से भव्य कलश यात्रा शुरू हुई तथा सांय 5 से 7 बजे तक संगीत संध्या का आयोजन किया गया। 19 नवंबर को सुबह 6 से 7 बजे तक ध्यान व प्रागेय योग करवाया जाएगा तथा 9 से 12 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं जन्मदिवस संस्कार पूजन ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रवचन से 2 से 5 बजे तक होगा।
20 नवंबर को शाम 6 से 8 बजे तक दीप यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। 21 नवंबर को दोपहर गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति डाल कर विश्व शांति व मानव कल्याण की कामना की जाएगी। 21 नवंबर को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2015 के जिला स्तर पर प्रथम रहे छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए तस्वीरें...
यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement